See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 23:04:31

बुलंदशहर के धमरावली गांव में घुड़चढ़ी विवाद जारी, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर के धमरावली गांव में घुड़चढ़ी विवाद जारी, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गांव धमरावली में घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद और मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव धमरावली पहुंचा।


प्रतिनिधिमंडल ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बाद में जिला कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। सपा नेताओं ने कहा कि देश भले ही आजाद हो गया हो, लेकिन कुछ लोग अब भी सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। दलित समाज की शादी में घुड़चढ़ी रोकना और उनके साथ मारपीट करना निंदनीय कृत्य है।


सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं और दलित समाज के लोग भय में जी रहे हैं। हाल ही में दलित समाज के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी और 10 दिन का समय दिया था। अब समाजवादी पार्टी ने भी प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।