See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 23:00:18

श्री बालाजी सेवा समिति ने पूरा किया निर्धन कन्या के माता-पिता का सपना

श्री बालाजी सेवा समिति ने पूरा किया निर्धन कन्या के माता-पिता का सपना

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीरपुर। श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत मंगलवार को समिति ने अपनी 30वीं शादी का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।


भाजपा नेता ठाकुर अरविंद सिंह ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है, और हर माता-पिता अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। भाजपा नेता मूलचंद शर्मा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था वर्षों से निर्धन कन्याओं के माता-पिता के सपने पूरे कर रही है।


समिति संचालक नीरज शर्मा उर्फ गणपति ने बताया कि शादी में बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। विवाह के दौरान बेटियों को जरूरी घरेलू सामान, कपड़े, टीवी, बेड, अलमारी, पलंग, प्रेस, सोने की नथ, चांदी की पायल और रसोई का पूरा सामान भेंट किया गया।


समिति वर्षों से साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रही है, जिसमें एकत्रित दान राशि को निर्धन कन्याओं के विवाह में लगाया जाता है। समिति का उद्देश्य समाज में भक्ति भाव जागृत करना और लोगों को धर्म एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर ठाकुर अरविंद सिंह, मुकुल शर्मा, नीरज जादौन, सुधीर शास्त्री, कथा वाचक अतुल शास्त्री, शेरपाल सिंह, गिरीश भट्ट, प्रमोद कुमार (ढोलक), नवीन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।