See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-27 10:19:36

नेहरू युवा केंद्र बुलंदशहर द्वारा संविधान दिवस पर संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वैभव कॉलेज, खुर्जा रोड, बुलंदशहर में एक भव्य संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया

बुलंदशहर नेहरू युवा केंद्र, बुलंदशहर के तत्वावधान में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वैभव कॉलेज, खुर्जा रोड, बुलंदशहर में एक भव्य संगोष्ठी एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें युवा कल्याण विभाग, बुलंदशहर का भी सहयोगार्थ रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों की समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, चेयरमैन राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश शिव किशोर गौड़  व जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीराज सिंह जी ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं को संविधान की उद्देशिका को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। शिव किशोर गौड़ जी ने अपने संबोधन में भारत के संविधान को लोकतंत्र का आधार बताते हुए इसके मूल सिद्धांतों को अपनाने का आग्रह किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान के मूलभूत अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद, पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने संविधान दिवस की थीम से संबंधित नारों और संदेशों के साथ पूरे जोश के साथ पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को संविधान के उद्देश्यों को समझने और दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो भारत के नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करता है। कार्यक्रम के संचालन में परमानंद कौशिक जी ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर वैभव कॉलेज की चेयरमैन अर्चना शर्मा, नवीन सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी,अंकित भाटी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरू युवा केन्द्र सुरेंद्र कुमार , मनवीर सिंह व अन्य गणमान्य अतिथि, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया गया और इसे संरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।