See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 22:56:41

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 शामिल हैं।


इसके अलावा, आत्मरक्षा के तरीकों, गुड टच-बैड टच और बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।