See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 11:01:37

श्रद्धालुओं को बांटा दही जलेबी का प्रसाद

इस रसोई में बिना लहसुन और बिना प्याज का उपयोग किए शुद्ध सात्विक भोजन और जलेबी का वितरण किया जाता है।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)। महाकुम्भ श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर त्रिवेणी बांध के पास स्थित मईया राम रसोई में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को दही और जलेबी का वितरण किया गया। यहां 12 जनवरी से अनवरत अन्न प्रसादम का वितरण किया जा रहा है। संचालिका शिखा खन्ना ने बताया कि इस रसोई में बिना लहसुन और बिना प्याज का उपयोग किए शुद्ध सात्विक भोजन और जलेबी का वितरण किया जाता है। व्यवस्था समिति के सदस्य अजय मिश्रा ने बताया कि अब तक लाखों श्रृद्धालु प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं। रसोई में अब तक विशिष्ट लोगों में निदेशक इंडिया थिंक काउंसिल सौरभ पांडेय, कुलपति गुजरात विश्वविद्यालय प्रो. नीरजा गुप्ता प्रसाद ग्रहण कर चुकी हैं।