See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 10:56:13

प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या:स्कार्पियो सवार युवकों ने पहले सिविल लाइंस में पीटा, फिर पीछा कर सीने में गोली मारी

रात एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)। प्रयागराज में सोमवार रात एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के फौव्वारा चौराहे के पास हुई। स्कार्पियो सवार हमलावरों ने 24 साल के शशांक सिंह का पीछा कर उसके सीने में गोली मार दी और निकल भागे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शशांक को बेली अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। शशांक का स्कार्पियो सवार युवकों ने सिविल लाइंस मार्केट में विवाद हुआ था। शशांक बाइक से वहां से भागा तो हमलावरों ने पीछा किया और हत्या कर भाग गए।पुलिस ने देर रात उस क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज निकाल जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शशांक का पुराना विवाद कुछ लड़कों से चला आ रहा था। सिविल लाइंस में इसी विवाद में झगड़ा हुआ फिर ममफोर्डगंज में हत्या कर दी गई।नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला 24 वर्षीय शशांक सिंह तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह इन दिनों प्राइवेट नौकरी कर रहा था। सोमवार रात सिविल लाइंस स्थित मार्केट में दो-तीन युवकों के साथ मौजूद था। उसी समय स्कार्पियो सवार कई युवक आए और शशांक से मारपीट करने लगे। वहां झगड़ा होने के बाद शशांक बाइक लेकर भागा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और ममफोर्डगंज में फौव्वारा चौराहे के पास रोक लिया। मारपीट के बाद उसके सीने में गोली मार दी। शशांक को लहूलुहान हालत में बेली अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है।