See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-25 06:04:36

फरीदाबाद पुलिस के 50 उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पदोन्नति पाने वाले निरीक्षकों को दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद । पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के कार्यालय द्वारा काफी संख्या में उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने के लिए निर्देशित किया गया, जिस पर फरीदाबाद पुलिस के 50 पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पदोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि फरीदाबाद पुलिस के 50 उप निरीक्षक की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की गई है, जिस से पुलिस के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और मामलों के निष्पादन में सहयोग मिलेगा। पुलिस आयुक्त ने पदोन्नत निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह पद प्राप्त किया है, पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है, इसलिए वे और अधिक मेहनत, ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।