See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-25 06:02:26

अरविंदर लवली ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

नवगठित दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने सोमवार को नवगठित दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में लवली को पद की शपथ दिलाई। अरविंदर लवली सदन के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हैं। वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। बाद में, नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को चुने जाने की संभावना है। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। विपक्षी दल आप के 22 विधायक सदन में हैं। आप विधायकों ने सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है।