See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-25 05:22:29

हमारा प्यारा हिंदुस्तान साहित्य संस्था के तत्वाधान में विराट बसंत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

योगी के सारे इंतजाम श्रेष्ठ कुंभ के गुणगान गाएं विश्व तो समझो पसंद है- अशोक गोयल

हापुड़। (पुष्पेन्द्र कुमार) पिलखुवा हमारा प्यारा हिंदुस्तान साहित्य संस्था छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वाधान में विराट बसंत महोत्सव का कार्यक्रम देश के शीर्ष रचनाकारों के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल रहे। उन्होंने बसंत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए सम्मुख बसंत पर्व से ओत प्रोत रचना को   पेश किया संपूर्ण पटल तालियों से गुंजायमान हो गया। बसंत पर्व पर अपनी रचना को कुछ इस अंदाज में पेश करते हुए कहा गाये खुशी के गीत तो समझो बसंत है, सब मिलके गुनगुनाए तो समझो बसंत है। योगी के सारे इंतजाम श्रेष्ठ कुंभ के, गुणगान गाएं  विश्व तो समझो बसंत है। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवयित्री ऋतु पाण्डेय त्रिधा प्रयागराज ने किया।अतिथि स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति रवेंद्र पाल रसिक मथुरा ने की।कार्यक्रम में सभी प्रदेशों से पधारे रचनाकारों ने बसंत पर्व पर एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में देश भर से सभी प्रांतों से जो रचनाकार उपस्थित हुए उनमें,आभागुप्ता,डॉक्टर गोरधन सिंह सोढा ,मेघराज मेघ ,मंजूषा दुग्गल ,कवि सुखराम,कवयित्री शशि जायसवाल ,कवि विजय डांगे कवयित्री विनीता चौरसिया,कवयित्री ऋतु पांडेय त्रिधा,कवयित्री मीनू शर्मा,कवि दिलीप कुमार शर्मा, कवि उमाकांत भरद्वाज, कवयित्री किरन अग्रवाल,कवयित्री अमृता बिसारिया,कवयित्री शशि जायसवाल,कवि नरेंद्र शर्मा,कवयित्री मिताली वर्मा, चन्दा साहू वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल पिलखुवा जिला हापुड ,कवि अविनाश खरे,कवयित्री एकता गुप्ता वरिष्ठ कवयित्री प्रियदर्शिनी ,कवि अनुराग उपाध्याय आदि के अतिरिक्त अनेक कवि विराजमान थे।कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का स्वागत कवयित्री मीनू राजेश ने किया।