See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-25 05:15:21

लायंस क्लब गौरव के तत्वावधान में मनाई स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

पैराडाइज में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

हापुड़।(पुष्पेन्द्र कुमार) लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित पैराडाइज में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संस्था की अध्यक्ष डॉ आराधना बाजपेई ने कहा जब हमारा देश अंधविश्वास,कुरीतियों,कुप्रथाओं ,आडंबरों की जंजीरों में जकड़ा हुआ था उस वक्त  स्वामी  ने हमें सदमार्ग दिखाया और "वेदों की ओर लौटो" ईश्वर अनादि है,अनंत है,अनुपम है अजन्मा है,अजर,अमर,अभय है नित्य है ,पवित्र है। सचिव शालू ग्रोवर ने कहा आर्य समाज के संस्थापक  स्वामी दयानंद ने कहा था कि यदि हम वेदों के मार्ग पर चलेंगे तो ये राष्ट्र विश्वगुरु,वैभवशाली,गौरव शाली अवश्य बन जाएगा। कोषाध्यक्ष आरती सिंघल ने कहा कि स्वामी  ने कहा था कि संसार का उपकार करना समाज का प्रमुख उद्देश्य है।अगर हम वेद की शिक्षा पर चलेंगे तो हमें सुख और मोक्ष की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ पदाधिकारी पारुल जिंदल ने कहा कि आधुनिक भारत के चिंतक एवं मनीषी स्वामी दयानंद की सर्वोत्तम  कृति"सत्यार्थ प्रकाश "हम   करोड़ों भारतीयों का मार्ग दर्शन कर रही है। इस अवसर पर डा प्रेमलता तिवारी,डा सुनीता शर्मा,ज्योति साहनी,ज्योति एडवोकेट,मनीषा शर्मा,नीतू गर्ग,शिल्पा त्यागी,जागृति,ममता अरोड़ा,ने भी अपने विचार रखे।