See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:59:25

खनन अधिकारी के आशीर्वाद से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद अवैध खनन की सूचनाएं लीक होने से शिकायतकर्ता असुरक्षित

खनन अधिकारी के आशीर्वाद से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद अवैध खनन की सूचनाएं लीक होने से शिकायतकर्ता असुरक्षित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

डिबाई (हितेश शर्मा)। जिला खनन अधिकारी ब्रज मोहन के संरक्षण में अवैध मिट्टी खनन लगातार बढ़ रहा है। थाना अहमदगढ़ से चंद मीटर की दूरी पर धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।


सूत्रों के अनुसार, खनन माफियाओं को खनन विभाग से ‘परमिशन’ के नाम पर सुरक्षा कवच मिल जाता है, जिससे वे बिना किसी डर के मिट्टी खनन करते रहते हैं। शिकारपुर और डिबाई तहसील में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।


शिकायत करने वालों की पहचान लीक कैसे होती है?


एक बड़ा सवाल यह है कि जब कोई व्यक्ति अवैध खनन की शिकायत करता है, तो माफियाओं को उसकी जानकारी कैसे मिल जाती है? इससे स्पष्ट होता है कि विभागीय अधिकारियों और खनन माफियाओं के बीच गहरी मिलीभगत है।


मोरजपुर में खुलेआम खनन जारी


डिबाई और शिकारपुर तहसील के बॉर्डर पर स्थित गांव मुमरेजपुर उर्फ मोरजपुर में पिछले कई दिनों से जेसीबी और डंपरों की मदद से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। पेट्रोल पंप के बराबर हो रहे इस खनन के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।


अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में


खनन अधिकारी ब्रज मोहन पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि वे या तो माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं या फिर इस अवैध खनन में स्वयं शामिल हैं। प्रशासन और मीडिया लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या जिलाधिकारी श्रुति शर्मा इस पर संज्ञान लेंगी और अवैध खनन रोकने के लिए कोई कठोर कदम उठाएंगी?