See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:27:44

मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को मिलती है नई ऊर्जा – सांसद सुरेंद्र सिंह नागर

मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को मिलती है नई ऊर्जा – सांसद सुरेंद्र सिंह नागर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर स्थित शक्ति केंद्र रामनगर द्वितीय के बूथ संख्या 72 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 119वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सुना। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंगल सिंह चपराना, संजीव तेवतिया, सुनील गोयल, मंगत रामपाल, राजवीर सिंह, सभासद विपिन तेवतिया, अनुराग तोमर, सभासद गगन प्रजापति, संजय बी. लाल, हिमांशु गोयल, गौरव तेवतिया, मनोज नागर, जितेंद्र कंसल, प्रदीप शर्मा, हैप्पी वर्मा, रामकुमार वर्मा, मोहित जैन, राजकुमार वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस अवसर पर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिससे उन्हें नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करने और समाजसेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।