See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:23:10

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आज जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया गया।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच-बैड टच की पहचान और आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।


पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में मदद मिलेगी।