See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:22:12

बुलंदशहर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी सचिन को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी सचिन को किया गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहांगीराबाद पुलिस ने टॉप टेन अपराधी एवं वांछित वारंटी सचिन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना डबरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद थाना जहांगीराबाद में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सचिन पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोहल्ला रोगनग्रान, कस्बा एवं थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। सचिन के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 20 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनोज पटेल, कांस्टेबल सुखवेंद्र सिंह, कांस्टेबल सोहनवीर सिंह और कांस्टेबल रामपाल शर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।