See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:21:38

डीआईजी मेरठ रेंज ने अन्तर्जनपदीय चोर-लुटेरा गैंग को किया पंजीकृत

डीआईजी मेरठ रेंज ने अन्तर्जनपदीय चोर-लुटेरा गैंग को किया पंजीकृत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशन में परिक्षेत्र स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन पहचान” के तहत अन्तर्जनपदीय चोर-लुटेरा गैंग को चिन्हित कर आईडी (INTRA DISTRICT)-20 के नाम से पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड़ की संस्तुति पर इस गिरोह के सरगना गैंग लीडर राजा उर्फ जावेद निवासी हापुड़ और उसके साथी अरबाज पुत्र रफीक खान, फैजान पुत्र सादाब और अजय सिंह पुत्र राजबीर सिंह को सूचीबद्ध किया गया है।


यह गिरोह संगठित तरीके से हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंग लीडर राजा उर्फ जावेद और उसके साथियों पर विभिन्न जनपदों में संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


गैंग लीडर राजा उर्फ जावेद पर हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 392, 379, 411, 414, 482, 3/25 शस्त्र अधिनियम, 3/2 गिरोहबंद अधिनियम और गुंडा अधिनियम जैसी धाराएं शामिल हैं। इसी तरह, गैंग के अन्य सदस्यों अरबाज, फैजान और अजय सिंह पर भी चोरी, लूट और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं।


डीआईजी मेरठ रेंज के निर्देशानुसार इस गैंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।