See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:21:02

देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

नोएडा, जहांगीरपुर। रविवार को जवा गांव के लोदोना मार्ग स्थित देवी मंदिर प्रांगण में डॉ. मीर सिंह के नेतृत्व में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक श्री श्री 108 स्वामी राम आधार बापू जी के पावन सानिध्य में यजमान सूबेदार पुनीत चौधरी और उनकी धर्मपत्नी अर्चना देवी ने श्रीमद्भागवत गीता के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं।


कलश को जल भरकर लाने के बाद ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ कथा स्थल पर धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया। कथा वाचक श्री श्री 108 स्वामी राम आधार बापू जी ने कथा की महिमा बताते हुए कहा कि यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ कथा मानी जाती है। जहां इसका आयोजन होता है, वह स्थान तीर्थ बन जाता है। इसे सुनने और आयोजन कराने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली वाणी है, जिसे सुनने से मनुष्य बुराइयों को त्यागकर धर्म के मार्ग पर चलता है और मोक्ष को प्राप्त करता है।


इस अवसर पर मुनेश चौधरी, शिव कुमार चौधरी, सोनू चौधरी, ओमवीर सिंह उर्फ ओमपाल चौधरी, टेका ठेकेदार, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, आकाश चौधरी, ब्रजवीर सिंह, अजब सिंह, वेदवीर, बबीता देवी, रीनू, पूनम देवी, जयपाली देवी, सुमन देवी, कमला देवी, गिर्राजी देवी, सुनीता, डाला भगत जी चौधरी, सुनील चौधरी, हरपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, नेत्रपाल, राजू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।