See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-23 21:03:48

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

खुर्जा (हितेश शर्मा)। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा 23 फरवरी 2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुलंदशहर विभाग के विभाग प्रचारक, विभाग कार्यवाह, जिला कार्यवाह, जिला संयोजक, नगर जल प्रमुख, नगर पौधा प्रमुख, अरनिया ग्राम के स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली और संकल्प लिया कि इन पौधों की उचित देखभाल कर इन्हें बढ़ने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण के महत्व पर भी चर्चा की गई और समाज में हर व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस सामूहिक प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सके।