See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 23:02:10

भारतीय किसान संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन: कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा

भारतीय किसान संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन: कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। गुजरात के पालनपुर स्थित सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन के दूसरे दिन बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी और महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने पिछले कार्यकाल के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अखिल भारतीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख और किसान संघ के पालक अधिकारी रामलाल जी मौजूद रहे। अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों और प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल हुए। बुलंदशहर से भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी, मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी, जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी और जिला युवा प्रमुख ठाकुर श्यामवीर सिंह ने भी भाग लिया।