See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:59:14

फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2025: बुलंदशहर में यातायात एडवाइजरी जारी

फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2025: बुलंदशहर में यातायात एडवाइजरी जारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 24 फरवरी 2025 की सुबह 7:00 बजे से 26 फरवरी 2025 की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।


भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान के तहत दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और अन्य स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


छोटे और हल्के वाहनों के लिए भी अलग से यातायात प्रबंधन योजना तैयार की गई है। मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अलीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को विभिन्न मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनी रहे।


पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यात्री और वाहन चालक दिए गए निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।