See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:49:31

नाली साफ करना महिला को पड़ा भारी, हमले में हुई घायल

नाली साफ करना महिला को पड़ा भारी, हमले में हुई घायल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (हितेश  शर्मा)। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव पारोली में नाली साफ कर रही एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़िता रानी पत्नी सोमवीर सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 18 फरवरी को जब वह अपने घर के सामने नाली साफ कर रही थी, तभी आकाश, शिवचरण उर्फ शिवाजी, संतोष और राजबीरी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आकाश ने फावड़े से प्रहार किया और शिवचरण ने ईंट मारकर घायल कर दिया।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।