See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:48:12

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव भटौना में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 42 वर्षीय पिंटू प्रजापति का शव शनिवार सुबह उनके घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।


मृतक के भाई ऋषि प्रजापति और टीटू ने पिंटू की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पिंटू के चेहरे पर सूजन और होंठों पर चोट के निशान हैं। परिवार में आए दिन विवाद होता था और इस संबंध में पिंटू ने पहले भी थाने में शिकायत की थी। ग्रामीणों के अनुसार, पिंटू शराब का आदी था, जिससे घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।


मौके पर पहुंची कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक और सीओ पूर्णिमा सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।