See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:33:48

खुर्जा देहात पुलिस ने टप्पेबाजी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

खुर्जा देहात पुलिस ने टप्पेबाजी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। खुर्जा देहात पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभिसूचना के आधार पर पुलिस ने रामवीर पुत्र विजय वाल्मीकि, निवासी वाल्मीकि मंदिर के पास, लाल दरवाजा, कस्बा व थाना शिकारपुर, बुलंदशहर को शिकारपुर रोड पर लखावटी बंबे के पास से दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी के पास से एक जोड़ी कुंडल (पीली धातु), अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।