See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:28:27

एसआई मेजर सिंह विर्क ने एक घंटे में गुमशुदा लड़के को खोजकर परिजनों से मिलवाया

एसआई मेजर सिंह विर्क ने एक घंटे में गुमशुदा लड़के को खोजकर परिजनों से मिलवाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (रिशू कुमार)। अनूपशहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में गुमशुदा 17 वर्षीय लड़के को खोजकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। लड़के के मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसआई मेजर सिंह विर्क और उनकी टीम की सराहना की।


अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम अमेठा निवासी जगमोहन ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 17 वर्षीय पोता किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया है। सूचना मिलते ही थाना अनूपशहर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसआई मेजर सिंह विर्क और उनकी टीम ने अथक प्रयास कर गुमशुदा लड़के को जल्द ही ढूंढ निकाला और उसे परिजनों को सौंप दिया।


एसआई मेजर सिंह विर्क पहले भी कई गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवा चुके हैं। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण वे क्षेत्र में काफी चर्चित हैं। कई बार परिजनों ने उन्हें गिफ्ट भी देने चाहे, लेकिन उन्होंने उपहार लेने के बजाय गुमशुदा बच्चों को ही सौंप दिए।


इस सफल खोजबीन में एसआई मेजर सिंह विर्क के साथ एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई प्रीतम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।