See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:27:56

नो एंट्री में घुसे भारी वाहन, शहर में लगा भीषण जाम

नो एंट्री में घुसे भारी वाहन, शहर में लगा भीषण जाम

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (हितेश शर्मा)। नगर में पुलिस की मिलीभगत से नो एंट्री के समय भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे शनिवार को शहर में भारी जाम लग गया। जाम के कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बाहरी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन पुलिस की लापरवाही से नो एंट्री के दौरान भी वाहन शहर में घुस रहे हैं। ये वाहन जहांगीराबाद चुंगी चौराहे से नगर में प्रवेश करते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।


इसके अलावा, ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी भी जाम की मुख्य वजह बनी। भारी वाहनों के रुकते ही ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाने के लिए सड़क पर ही जमावड़ा लगा लेते हैं, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं।


जाम के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। यातायात अव्यवस्था का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।