See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:27:25

एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर ने किया चोला थाने का औचक निरीक्षण

एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर ने किया चोला थाने का औचक निरीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। मेरठ जोन के एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर ने शुक्रवार को चोला थाने का औचक निरीक्षण किया, जिससे जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनके अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के कई पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंच गए।


निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाने की साफ-सफाई और फाइलों की व्यवस्थित स्थिति देखकर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को सख्त करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने की हिदायत दी।


इस दौरान बैठक में सिकंदराबाद क्षेत्रीय सीओ पूर्णिमा सिंह, कार्यवाहक एसआई शुभम चौधरी सहित चोला थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।