See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:21:51

अलीगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान का भव्य स्वागत, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

अलीगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान का भव्य स्वागत, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

अलीगढ़/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान के अलीगढ़ आगमन पर चर्च कंपाउंड में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूबी खान ने कहा कि अलीगढ़ से संगठन सशक्तिकरण दौरे की शुरुआत इसलिए की गई है क्योंकि यहां की आवाज पूरे देश में गूंजती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी की आवाज है, जो उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई मजबूती देने के लिए उठी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग को बूथ स्तर तक सशक्त करना उनकी प्राथमिकता है और इसमें युवाओं, महिलाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को अधिक भागीदारी दी जाएगी।


रूबी खान के दौरे को कांग्रेस के संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


बैठक में प्रदेश महासचिव विंसेंट जोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष अनवर अकील, वसीम ठाकुर, जमील खान, लीना कुमार, असद फारूक, खालिद, साजिद चौधरी, शहजाद हुसैन, आरिफ त्यागी, शारुख राणा, अजीम, बब्बो कौशल पंडित, मनीष पंडित, जे आर सिंह समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।