See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-22 22:12:23

जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने थाना दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने थाना दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कोतवाली देहात में आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया और पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। सत्यापन की प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी ने फरियादियों से स्वयं फोन पर वार्ता कर निस्तारण की वास्तविकता को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे जनता को त्वरित न्याय मिल सके। थाना दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कई फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।