See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:50:51

2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार: अर्चना पांडे

2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार: अर्चना पांडे

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अनूपशहर विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार होते हुए भी जनता को कोई लाभ नहीं मिला है। भाजपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।


अर्चना पांडे ने कहा कि महंगाई इस हद तक बढ़ गई है कि गरीब आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड जीत हासिल कर सरकार बनाएगी और जनता को राहत देने का काम करेगी।