See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:50:25

सैन समाज में आक्रोश, मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बर्खास्तगी की मांग

सैन समाज में आक्रोश, मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बर्खास्तगी की मांग

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। सैन सविता समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र सैन ने अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सैन समाज इस टिप्पणी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और पूरे भारत में इसका विरोध किया जाएगा।


सैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ओम प्रकाश राजभर को तुरंत बर्खास्त किया जाए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सैन समाज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा।


प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुण सैन ने चेतावनी दी कि राजभर को अपनी भाषा में सुधार लाना होगा, अन्यथा विरोध तेज किया जाएगा। प्रदेश मंत्री प्रवीन कुमार सैन ने कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।


इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री विशन कुमार सैन, प्रदेश मंत्री प्रदीप सैन, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सैन, जयवीर सैन, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सैन सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।