See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:48:58

वैज्ञानिक शब्दावली विषय को सुगम बनाती है - प्रोफेसर संगीता

वैज्ञानिक शब्दावली विषय को सुगम बनाती है - प्रोफेसर संगीता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। डी.एन. पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत एसएसवी डिग्री कॉलेज, हापुड़ की प्रोफेसर संगीता अग्रवाल ने "रसायन विज्ञान में वैज्ञानिक शब्दावली की भूमिका" विषय पर व्याख्यान दिया।


प्रोफेसर संगीता ने बताया कि वैज्ञानिक शब्दावली के माध्यम से रसायन विज्ञान को समझना आसान हो जाता है। इसके जरिए पदार्थों के रंग, गुण, संरचना और रासायनिक क्रियाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया जा सकता है। वैज्ञानिक नियमों, समीकरणों और उपकरणों को परिभाषित करने में भी इसका अहम योगदान है।


कार्यक्रम संयोजक एवं रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. विनीता गर्ग ने बताया कि रसायन विज्ञान में तकनीक का प्रयोग बढ़ने से शब्दावली में नए शब्दों का समावेश हो रहा है। कंप्यूटर तकनीक से विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।


कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को अनुसंधान और अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए वैज्ञानिक शब्दावली के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर नरेश कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. संदीप कुमार, भूपेंद्र कुमार, कुलदीप अंतरा, मनप्रीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।