See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:45:53

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत 21 फरवरी 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।


पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच-बैड टच और अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया गया।


इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम करना है, ताकि वे स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रह सकें।