See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:43:09

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत में संगठन का विस्तार

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत में संगठन का विस्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर/खुर्जा (अंकित पंडित)। 21 फरवरी 2025 को खुर्जा के एचपी पेट्रोल पंप निकट देवी मंदिर पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की पंचायत आयोजित हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए विशाल गर्ग को मेरठ मंडल संगठन मंत्री और सत्येंद्र सिंह जादौन को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया।


पंचायत में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाकुर संगीता सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी न होने से किसानों में मायूसी छाई है। वहीं, नवनियुक्त मेरठ मंडल संगठन मंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी गरिमा के साथ निभाएंगे और किसानों व गरीबों की आवाज बुलंद करेंगे, क्योंकि वे स्वयं भी एक किसान हैं।


इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, रेखा जादौन ब्लॉक सचिव महिला मोर्चा, धर्मेंद्र जादौन ब्लॉक संयोजक, बंटी सिंह जादौन, ठाकुर रविंद्र सिंह, सुमित जादौन खेड़ा, कविता सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।