See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:42:06

पहासू में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पहासू में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर/पहासू (अंकित पंडित)। शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा पहासू नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दिवा रानी ने अपने परिवार और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया। अलीगढ़ जनपद प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमलेश, जिला संयोजक सत्य प्रकाश शर्मा, स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नीरू, हर्षा और प्रियंका ने श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्माकुमारी बहनों एवं माताओं की उपस्थिति में सेवा केंद्र पर शिव ध्वजारोहण कर यात्रा को रवाना किया।


यात्रा के दौरान "सब सत्यों में सत्य महान, शिव हैं गीता के भगवान" और "बीड़ी पीना छोड़ दो, गुटखा खाना छोड़ दो, प्रभु से नाता जोड़ लो" जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के उपरांत शोभायात्रा सेवा केंद्र पर सभा में परिवर्तित हो गई।


सभा में मुख्य अतिथि पुलिस अधिकारी संदीप व राजेंद्र कुमार ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज को व्यसनों, विकारों और तनाव से मुक्त करने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिससे अनेकों के जीवन में सुख, शांति और पवित्रता आई है। अलीगढ़ जनपद प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमलेश ने शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि भक्तों को शिव पर बेर और आक-धतूरा चढ़ाने के बजाय अपने विकारों और आपसी वैर को त्यागना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी मीनू ने अपने भावपूर्ण गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बीके पूजा, शिवा, मीनू, प्रज्ञा, प्रेरणा, अंजलि, हेमा और किरण सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।