See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:41:37

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार, ब्रजघाट, अनूपशहर और रामघाट से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने पुलिस, प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


स्याना क्षेत्र में सराय चौकी से अंबकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता देने को कहा। अंबकेश्वर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में कांवड़ियों के जलाभिषेक को देखते हुए जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गों, भंडारे स्थलों, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा इंतजामों को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ वालंटियर्स भी लगाए जाएं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया।


इस निरीक्षण के दौरान एसपी देहात श्री रोहित मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एसपी सिटी श्री शंकर प्रसाद, उप जिलाधिकारी स्याना, उप जिलाधिकारी अनूपशहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।