See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-21 21:41:04

दो अनाथ बेटियों का सामाजिक सहयोग से विवाह संपन्न, राष्ट्र चेतना मिशन ने किया योगदान

दो अनाथ बेटियों का सामाजिक सहयोग से विवाह संपन्न, राष्ट्र चेतना मिशन ने किया योगदान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर जिले की तहसील डिबाई के नरौरा मार्ग पर स्थित ग्राम बेलौन निवासी बिटिया पिंकी जाटव (परिवर्तित नाम) के माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिसके बाद उनकी बूढ़ी नानी ने झोपड़ी में अपने साथ रखकर दोनों भाई-बहनों का पालन-पोषण किया। इसी प्रकार, डिबाई के ही धर्मपुर के निकट ग्राम बरैना में परिवार के पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बिटिया पूनम गौतम (परिवर्तित नाम) के माता-पिता दोनों का पिछले वर्ष गांव के रास्ते में ही एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।


विगत 20 फरवरी की शाम को इन दोनों ही बेहद अभावग्रस्त परिवारों की बेटियों का सामाजिक सहयोग से विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में राष्ट्र चेतना मिशन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दोनों कन्याओं को भारत माता के चित्र के साथ 11-11 हजार रुपये कन्यादान सहित अन्य उपहार भेंट कर सुखद गृहस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।


इस पुण्य सेवा कार्य में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, आरव कुमार, जितिन साहनी, न्यू गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ गुप्ता, अरविंद कुमार, आकाश गौतम आदि सम्मिलित रहे। समाज के इस सहयोगात्मक प्रयास से इन बेटियों को एक नया जीवन प्रारंभ करने का अवसर मिला, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ।