See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:37:23

वैश्य समाज की दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य युवा संगठन ने मनाई खुशी

वैश्य समाज की दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य युवा संगठन ने मनाई खुशी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। वैश्य युवा संगठन ने महाराजा अग्रसेन पार्क, काली नदी बुलंदशहर पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक वैश्य महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना सराहनीय कदम है, जिससे पूरे समाज में हर्ष और उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा के वादों को पूरा करने में सफल रहेंगी।


संगठन के महामंत्री मोहित अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक क्षण को समाज के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने से समाज में नया उत्साह है। इस अवसर पर नरेश गोयल, सचिन गोयल, टीकाराम सिंघल, मोहित अग्रवाल, लव गुप्ता, दुष्यंत गुप्ता, योगेश गुप्ता, विशाल, सौरभ गोयल, अमित सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।