See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:36:35

शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई - राजवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता

शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई - राजवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त पटवारी राजवीर सिंह ने बताया कि संतो के संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती न केवल पूरे देश में, बल्कि विश्व के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर बीटा-2, ग्रेटर नोएडा स्थित गुरु रविदास मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व महामंडलेश्वर श्री सुशील जी महाराज ने किया।


इस कार्यक्रम में डीआईजी नरेंद्र प्रताप, करण सिंह, विमल सिंह, श्रीकांत, मेहरचंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राजवीर सिंह ने बताया कि गुरु रविदास जी का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने भक्ति आंदोलन को आगे बढ़ाया और जाति-पाति तथा भेदभाव के सख्त खिलाफ रहे। वे प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते थे। उनके दोहे और भजन आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।


राजवीर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु रविदास जी संपूर्ण जगत में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर समस्त देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।