See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:34:30

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य समाज में हर्ष - नरेंद्र बंसल

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य समाज में हर्ष - नरेंद्र बंसल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरे वैश्य समाज में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।


इस अवसर को दिल्ली के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यमुना की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। मोहल्ला क्लीनिक को जन औषधालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित डॉक्टर उपलब्ध होंगे।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुरक्षित और समृद्ध राजधानी बनाने के लिए सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य करेगी।


नरेंद्र बंसल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और इस फैसले को वैश्य समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की बड़ी उपलब्धि करार दिया।