See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:33:46

भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन की घोषणा, 200 से ज्यादा सदस्यों ने किया जॉइन

भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन की घोषणा, 200 से ज्यादा सदस्यों ने किया जॉइन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन की मासिक बैठक बुलंदशहर के बाईपास स्थित एम के गार्डन मैरिज होम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रिहान साबरी ने किया। बैठक में किसान नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम अहमद सिद्दीकी ने सभी सदस्यों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने और उन्हें न्याय दिलाने की शपथ दिलाई। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिकंदराबाद और गुलावठी टोल पर प्रदर्शन किया।


संगठन के विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। दीपक पुंडीर को राष्ट्रीय महामंत्री, राजीव प्रताप सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव, परमेंद्र कुमार तोमर को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, उर्मिला सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार और लव कुश शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, प्रशांत कुमार को युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अमरीश भारद्वाज को बुलंदशहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


इसके अलावा, रिहान साबरी मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, वसीम खान जिला मीडिया प्रभारी, अंसार अहमद जिला महासचिव, बब्बर चौधरी और संदीप चौधरी जिला उपाध्यक्ष, रोहित सोलंकी युवा जिला अध्यक्ष, बिलाल गाजी नगर अध्यक्ष बुलंदशहर, जुबेर गाजी युवा जिला महासचिव, शहरोज खान गुलावठी नगर अध्यक्ष, सदाकत प्रधान सिकंदराबाद विधानसभा महासचिव, नसीम अहमद सिकंदराबाद विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए।


महिला मोर्चा में भी अहम पदों की घोषणा की गई, जिसमें रूबी ठाकुर को जिला अध्यक्ष, नरगिस को जिला महासचिव और अर्चना सिंह को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा, अमित चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष शिकारपुर, राजकुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष शिकारपुर और डॉ. हरवीर सिंह तहसील अध्यक्ष शिकारपुर बनाए गए। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।