See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:33:16

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य समाज में खुशी की लहर - शिखर अग्रवाल

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य समाज में खुशी की लहर - शिखर अग्रवाल

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सम्पूर्ण वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वैश्य समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है और पहली बार उनके समाज से किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से लोगों में उत्साह है।


वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्य शिखर अग्रवाल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास और तेजी से होगा। समाज के प्रमुख लोगों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए भाजपा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।