See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:16:57

2027 में बनेगी सपा की सरकार: अर्चना पांडे

2027 में बनेगी सपा की सरकार: अर्चना पांडे

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव असावनी में पीडीए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार की नीतियां केवल अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि आम जनता को राहत नहीं मिल रही। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी और जनता को असल विकास का अनुभव कराएगी।