See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-26 15:13:36

कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

शहर कांग्रेस जनों ने 75 वाँ संविधान दिवस मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मनाया

हापुड़।  शहर कांग्रेस जनों ने 75 वाँ संविधान दिवस मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मनाया। कांग्रेस जन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में अंबेडकर प्रतिमा पर इकट्ठा हुए और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अनाधिकृत तौर पर लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को ही संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सर हरिसिंह गौर का जन्मदिवस भी पड़ता है। इसलिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। विधि विभाग कांग्रेस के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। भारतीय संविधान तैयार करने का बहुत बड़ा श्रेय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को दिया जाता है। कांग्रेस जनों ने आंबेडकर प्रतिमा के निकट खड़े होकर देश के संविधान की रक्षा करने का प्राण लिया और कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा सरकार बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के बनाए संविधान को कमजोर करने का भरपूर प्रयास कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने कहा हैं कि देश का हर नागरिक अंबेडकर जी के बनाए संविधान का दिल से सम्मान करता हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सिराजुद्दीन, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, निसार खान, कुसुमलता, जस्सा सिंह, शहजाद, तुषार शर्मा, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे.