See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:14:08

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर गड्ढों की परेशानी, बरासऊ में सड़क की बदहाल स्थिति

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर गड्ढों की परेशानी, बरासऊ में सड़क की बदहाल स्थिति

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव बरासऊ में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन जिस मार्ग से लाखों भक्त गुजरते हैं, उसकी बदहाली से प्रशासन पूरी तरह अनजान बना हुआ है। गांव बरासऊ में स्थित हजारों वर्ष पुराने शिव मंदिर तक जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इस सड़क पर बने गहरे-गहरे गड्ढे आने-जाने वाले शिव भक्तों के लिए भारी परेशानी का कारण बन सकते हैं।


स्थानीय प्रशासन सड़क पर बने गड्ढों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। गांववासियों ने सड़क को सही कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीएम से गुहार लगाई है। सड़क में गड्ढे होने के कारण कांवड़ियों को यात्रा के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। महाशिवरात्रि महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त इस मार्ग से नंगे पैर भी मंदिर तक जाते हैं, लेकिन टूटी सड़क और दोनों ओर उगी झाड़ियां उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं।


अब बड़ा सवाल यह है कि क्या महाशिवरात्रि महापर्व से पहले सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे और झाड़ियां काटी जाएंगी या नहीं। इस मार्ग पर हर साल सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं, लेकिन सड़क की दुर्दशा उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि शिवरात्रि से पहले सड़क की मरम्मत होती है या नहीं।