See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-20 21:13:13

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलन्दशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। बुलन्दशहर में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज 20 फरवरी 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस सेवा-102 जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई।


इसके अलावा, पुलिस टीमों ने आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच-बैड टच की पहचान और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों पर भी जानकारी साझा की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया, जिससे समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता को और अधिक मजबूत किया जा सके।