See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 23:05:37

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और नेताओं ने डॉ चंद्र मोहन सिंह की भतीजी के वैवाहिक समारोह में दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और नेताओं ने डॉ चंद्र मोहन सिंह की भतीजी के वैवाहिक समारोह में दी शुभकामनाएं

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के शिकारपुर रोड स्थित खुर्जा मैरिज होम में प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन सिंह की भतीजी के वैवाहिक समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ प्रदेश और देश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पहुंचे। समारोह में मेरठ मंडल के महासचिव प्रदीप राघव, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, संगीत सोम (पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर विधायक), विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ उपेंद्र सिंह उर्फ नीटू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, क्षत्रिय महासभा के संरक्षक ठाकुर मदनपाल सिंह नरसी, कुंवर अभय प्रताप सिंह और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


सभी नेताओं और समाजसेवियों ने डॉ चंद्र मोहन सिंह की भतीजी को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस समारोह में सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खुशहाली की कामना की।