See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:48:09

लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि०) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि०) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। सोमवार को बुलंदशहर के संस्कार मैरिज होम मोहन कटी में लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि०) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक शानदार पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल ने की, जबकि मंच संचालन क्लब सचिव पियूष अग्रवाल ने किया।


क्लब सचिव पियूष अग्रवाल ने क्लब के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार से विवरण दिया और बताया कि भविष्य में भी क्लब इसी तरह के सामाजिक कार्य करता रहेगा। क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल ने क्लब के 10 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी और क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।


क्लब कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब का परिवार इसी प्रकार सफलता की ऊंचाइयों को छूता रहे। क्लब संरक्षक राजीव गोयल ने शायराना अंदाज में सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस कार्यक्रम में क्लब के मीडिया प्रभारी गौरव गोयल, कार्यक्रम संयोजक मोहित गर्ग, अभिषेक गोयल, अमित बंसल, आयुष तायल, चेतन आनंद, चेतन सिंघल, देवेश अग्रवाल, गगन तायल, हिमांशु बंसल, जितेश अग्रवाल, मोहित बंसल, मोहित मांगलिक, नितिन अग्रवाल, सचिन सिंघल, संचित सिंघल, शोभित महेश्वरी, तरुण अग्रवाल, वैभव गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।