See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:47:37

नैथला हसनपुर से 60 श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

नैथला हसनपुर से 60 श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के गांव नैथला हसनपुर से 60 से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे। "ब्रजकिशोरी संकीर्तन मंडल, नैथला हसनपुर" के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।


गांव से निकले श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंचे और भजन-कीर्तन के साथ सनातन धर्म के इस महापर्व का आनंद लिया। सभी श्रद्धालुओं ने बस यात्रा के दौरान भगवान श्री राधा रानी, भोलेनाथ और भगवान कृष्ण के भजन गाए और पूरी यात्रा में श्रद्धा व उल्लास के साथ झूमते हुए महाकुंभ पहुंचे।


इस बार का महाकुंभ 144 वर्षों बाद पढ़ रहा है, और यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए खास बन गया। सभी श्रद्धालु प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने संगम में डुबकी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।


गांव से यात्रा में प्रियंक कौशिक (ग्राम प्रधान नैथला), रवि भारद्वाज, वरुण शर्मा, जसवंत भारती (ग्राम प्रधान नौसाना), कपिल गुप्ता, गगन शर्मा और अन्य ग्रामवासी भी साथ थे।