See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:47:03

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत 47 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत 47 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर(सचिन शर्मा)। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत आज थाना छतारी परिसर में एमवी एक्ट और लावारिस वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी डिबाई श्री शोभित कुमार और उपजिलाधिकारी श्री दीपक पाल सिंह ने की।


इस नीलामी में कुल 47 वाहन शामिल थे, जिनमें 42 दो पहिया और 5 चार पहिया वाहन थे। नीलामी में विभिन्न बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया, और हर वाहन के लिए अलग-अलग बोली लगाई गई। नीलामी के दौरान एक बोलीदाता द्वारा सबसे अधिक बोली 4 लाख 60 हजार रुपये लगाई गई, और यह नीलामी उनके पक्ष में संपन्न हुई।


थाना प्रभारी छतारी ने नीलामी की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराते हुए इसे सफल बताया और कहा कि इस प्रकार के अभियानों से अवैध और लावारिस वाहनों की समस्या में कमी आएगी और सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी सुनिश्चित होगी।