See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:45:52

भारत विकास परिषद गौरव का वार्षिक चुनाव संपन्न, अनिल बने अध्यक्ष, विजय गर्ग सचिव

भारत विकास परिषद गौरव का वार्षिक चुनाव संपन्न, अनिल बने अध्यक्ष, विजय गर्ग सचिव

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारत विकास परिषद गौरव का वार्षिक चुनाव सोमवार देर शाम मांगलिक सदन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश जालान और विनीत आर्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन करके किया।


चुनाव अधिकारी विनीत आर्य की देखरेख में हुए चुनाव में अनिल कुमार को अध्यक्ष, विजय गर्ग को सचिव, और सजल गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस अवसर पर मनीष मांगलिक, दिनेश गोयल, पियूष गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, नन्द किशोर गर्ग, अजय गर्ग, डॉ. राहुल भारद्वाज, राकेश मित्तल, अशोक अग्रवाल, एस.के. गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।