See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-18 22:45:19

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय बेसवाल चयन प्रतियोगिता

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय बेसवाल चयन प्रतियोगिता

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी में मंगलवार को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंतर्गत महाविद्यालय बेसवाल महिला और पुरुष चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 से अधिक महाविद्यालयों की महिला और पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। चयनित टीम आल इंडिया स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।


प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन करके किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर भीष्म सिंह ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के दौरान विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. संजय कुमार यादव और डॉ. संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।


इस आयोजन में डॉ. रामजी द्विवेदी, डॉ. अंजना खोलिया, तरूण कुमार दाहिया, भूपेंद्र कुमार, सचिन कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की क्षमता को उभारना और विश्वविद्यालय का आल इंडिया स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना था।